Trending

एशियाई खेल : 11 दौड़ के बाद सेलिंग में नेहा ठाकुर ने अपने नाम की चांदी

एशियाई खेल में भारत की नेहा ठाकुर ने लड़कियों की डिंगी पाल नौकायन (सेलिंग) स्पर्धा में रजत पदक जीता. सेलिंग (नौकायन) में नेहा ने 11 दौड़ के बाद रजत पदक जीती. नौकायन में भारत के लिए ये पहला पदक है.

नेहा ठाकुर ने लड़कियों की डिंगी स्पर्धा में 11 रेसों में कुल 27 अंकों के साथ रजत पदक जीता है. थाईलैंड की नोपासोर्न खुनबूनजान ने 16 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, सिंगापुर की केइरा मैरी कार्लाइल ने 28 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता.

SAI Media @Media_SAI

नेहा ठाकुर के रजत पदक जीतने पर टीम इंडिया (भारतीय ओलंपिक संघ), राष्ट्रमंडल खेल भारत ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर उन्हें बधाई दी है.