Trending

अगले साल उत्तर प्रदेश में फिर होगी ‘मोटो जीपी भारत’ की वापसी

ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में 22 से 24 सितंबर के बीच आयोजित मोटो जीपी भारत के सफल मेजबानी के बाद अब योगी सरकार 2024 में इसके आयोजन की तैयारी में जुट गई है। मोटो जीपी की प्रमोटर कंपनी डोरना स्पोर्ट्स ने इसकी पुष्टि की है।

डोरना स्पोर्ट्स के सीईओ कॉर्मेलो एजपेलेटा, सीएफओ एनरिक अल्दामा, सीएसओ कार्लोस एजपेलेटा और प्रतिनिधि मार्कोस ने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में सीएम योगी के साथ टीम बिल्डिंग 18 में बैठक में हिस्सा लिया और इस दौरान मोटो जीपी भारत के बेहतरीन आयोजन को लेकर धन्यवाद देने के साथ ही अगले साल फिर लौटकर आने का वादा किया।

डोरना स्पोर्ट्स के सीईओ कार्मेलो ने सीएम योगी के साथ मुलाकात में मोटो जीपी रेस के आयोजन के लिए सब तरह की प्रशासनिक सहायता प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।

साभार : गूगल

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे राइडर्स ने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के ट्रैक और इसकी तकनीकी बारीकियों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

कार्मेलो ने यह भी बोला कि, मोटो जीपी 2024 में एक बार फिर बीआईसी, भारत में आने को बेताब है और हम इसको लेकर उत्साहित है।

इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश में मोटो जीपी भारत के आर्थिक प्रभाव पर भी चर्चा की। कार्मेलो ने सीएम योगी को टोकन ऑफ एप्रिसिएशन के रूप में एक हेलमेट भेंट किया, जिस पर सब 22 राइडर्स द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे, जिस पर बाद में कार्मेलो और सीएम योगी दोनों ने साइन किया।