Trending

वर्ल्ड कप : श्रीलंका टीम के दसुन शनाका बने कप्तान, कुसल मेंडिस उपकप्तान

वनडे वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम की घोषणा हो गई है। इस टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन की शुरुआत 5 अक्टूबर को डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड मैच के साथ अहमदाबाद से होगी। श्रीलंका का पहला मैच 7 अक्टूबर को दिल्ली में साउथ अफ्रीका से होगा।

दसुन शनाका को टीम का कप्तान बनाया गया है। वर्ल्ड कप के लिए कुसल मेंडिस को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। चोट की वजह से लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा बाहर हो गए है।

पिछले दिनों खत्म हुई लंका प्रीमियर लीग में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे लेग स्पिनर वनिंदु हसारंगा फाइनल नहीं खेल सके थे। बी-लव कैंडी टीम की कप्तानी करते हुए उन्होंने टीम को खिताब जिताया था। टूर्नामेंट के बाद उनकी इंजरी बढ़ गई और वह एशिया कप से भी बाहर हो गए थे।

Sri Lanka Cricket @OfficialSLC

भारत में अक्टूबर-नवंबर में 46 दिन तक वनडे वर्ल्ड होगा, जिसमें 48 मैच होंगे। 12 नवंबर तक ग्रुप स्टेज के 45 मैच होंगे। 15 और 16 नवंबर को 2 सेमीफाइनल और 19 नवंबर को अहमदाबाद में फाइनल होगा।

वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका स्क्वॉड: दसुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उपकप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुशन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुनिथ वेलालगे, कसुन रजिथा, मथीश पथिराना, लहिरु कुमारा और दिलशान मदुशंक।
रिजर्व प्लयेर: चमिका करुणारत्ने