Trending

एशियाई खेल : महिला 50 मीटर 3पी टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक

एशियाई खेल में भारतीय निशानेबाजों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दिन की शुरुआत की। महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में क्वालिफिकेशन में 1766 अंकों के साथ भारत ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक जीता।

चीन ने 1773 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, कोरिया ने 1756 अंको के साथ कांस्य पदक जीता। सिफ्ट कौर समरा, आशी चौकसे, मानिनी कौशिक की भारतीय टीम कुल 1764 अंकों के साथ टीम स्टैंडिंग में दूसरे स्थान पर रही।

Sports Authority of India (@media.iccsai)

सिफ्ट और आशी शानदार शूटिंग के साथ शीर्ष 8 में है और व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी है। सिफ्ट का कुल 594 क्वालीफाइंग अंक एक संयुक्त नया एशियाई रिकॉर्ड भी है।

भारत 15 पदक के साथ पदक तालिका में सातवें स्थान पर है। इन 15 पदकों में तीन स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य पदक शामिल है।