Trending

एशियाई खेल : भारतीय महिलाओं का 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में गोल्डन शॉट

मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिकड़ी ने एशियाई खेल की महिला 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता. मनु, ईशा और रिदम की टीम कुल 1759 अंक के साथ शीर्ष पर रही जिससे भारत मौजूदा खेल में अपना चौथा स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहा.

मनु ने क्वालीफिकेशन की अंतिम रेपिड फायर सीरीज में 98 अंक के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में जगह बना ली. चीन ने 1756 अंक के साथ रजत पदक जीता, दक्षिण कोरिया 1742 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही.

भारत ने महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता. आशी चौकसी, माणिनी कौशिक और सिफ्ट कौर सामरा की तिकड़ी क्वालीफिकेशन में 1764 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही.

Sports Authority of India (@media.iccsai)

चीन ने कुल 1773 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, दक्षिण कोरिया ने 1756 अंक के साथ कांस्य पदक जीता. सिफ्ट और आशी क्रमश: दूसरे और छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में भी जगह बनाने में सफल रहीं माणिनी 18वें स्थान के साथ फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाईं. सिफ्ट ने 594 अंक बनाए जो क्वालीफाइंग में संयुक्त रूप से नया एशियाई रिकॉर्ड है.