Trending

एशियाई खेल : भारतीय ताइक्वांडो खिलाड़ी शिवांश व मारिया की हार

शिवांश त्यागी और मारग्रेट मारिया रेगी की हार के साथ एशियाई खेल की ताइक्वांडो टूर्नामेंट में भारतीय अभियान खत्म हो गया। त्यागी ने सकारात्मक शुरुआत करते हुए पुरुष 80 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 32 में कंबोडिया के मिथोना वा को 2-0 (3-3, 8-5) से मात देकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

24 वर्षीय त्यागी प्री क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया के वूहयोक पार्क के खिलाफ 0-2 (6-15, 1-15) की हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

भारतीय ताइक्वांडो टीम : साभार इंडिया ताइक्वांडो

महिला 67 किग्रा वर्ग में मारिया को प्री क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की जुई एन चेंग के खिलाफ 0-2 (4-9, 3-13) से हार मिली। भारतीय प्लेयर्स को अंतिम लम्हों में चीन की यात्रा करने की स्वीकृति मिली थी और वे सोमवार रात हांगझोउ के लिए रवाना हुए थे।

भारत ने ताइक्वांडो में एकमात्र पदक 2002 में बुसान खेलों में जीता था जब सुरेंद्र भंडारी ने 57 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया था।