Trending

एशियाई खेल : निशानेबाज सिफ्ट कौर का विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण, आशी ने जीता कांस्य

भारत की सिफ्ट कौर समरा ने हांगझू में जारी एशियाई खेल में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी व्यक्तिगत फाइनल में स्वर्ण पदक जीता, आशी चौकसे ने कांस्य पदक जीता।

469.6 अंकों के स्कोर के साथ, सिफ्ट ने न केवल स्वर्ण पदक हासिल किया, विश्व रिकॉर्ड, एशियाई रिकॉर्ड और एशियाई खेल के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। विश्व रिकॉर्ड ग्रेट ब्रिटेन के पास था, एशियाई रिकॉर्ड चीन के पास था और एशियाई खेल का रिकॉर्ड पहले मंगोलिया के पास था।

रजत पदक 462.3 अंकों के साथ चीन के क्यूनग्यू झांग को और कांस्य पदक 451.9 अंकों के साथ आशी को मिला। भारत का निशानेबाजी में वर्तमान में इस स्पर्धा में नौवां पदक और हांग्जो एशियाई खेलों में कुल मिलाकर पांचवां स्वर्ण पदक है।

Sports Authority of India (@media.iccsai)

इससे पहले आज, मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की भारतीय निशानेबाजी तिकड़ी ने निशानेबाजी में देश का दबदबा कायम रखते हुए एशियाई खेल में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारत को कुल 1759 अंक मिले।

चीन ने 1756 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया। कुल 1742 अंकों के साथ दक्षिण कोरिया को कांस्य पदक मिला। आशी चौकसे, मानिनी कौशिक और सिफ्ट कौर समारा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी टीम शूटिंग स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक हासिल किया।

1764 अंकों के स्कोर के साथ, भारत ने इस स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया, और स्वर्ण पदक से केवल 19 अंक पीछे रह गया। इससे पहले दिव्यांश सिंह पंवार, रुद्रांक्ष पाटिल, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की टीम ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम में विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक पर जीता था।

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम में मेहुली घोष, रमिता जिंदल और आशी चौकसे की तिकड़ी को रजत मिला था। रमिता ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी कांस्य पदक हासिल किया।

ऐश्वर्या ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता था। आदर्श सिंह, विजयवीर सिद्धू और अनीश भानवाला की पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल तिकड़ी ने भी कांस्य पदक जीता था। भारत के पास चल रहे हांगझू मीट में पांच स्वर्ण, पांच रजत और आठ कांस्य पदक के साथ 18 पदक हो गए है।

एशियाई खेल : सेलिंग में भारत फाइनल के लिए नहीं कर सका क्वालीफाई

भारत के तैराकों का एशियाई खेल में निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और कोई भी भारतीय तैराक अपनी स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया।

ओलंपियन माना पटेल महिला 100 मीटर बैकस्ट्रोक में तीसरी हीट में एक मिनट 3.55 सेकेंड के साथ पांचवें और 13वें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं।

नीना वेंकटेश महिला 100 मीटर बटरफ्लाई में अपनी हीट में चौथे और कुल 14वें स्थान पर रहते हुए स्पर्धा से बाहर हो गईं। शीर्ष आठ तैराक फाइनल के लिए क्वालीफाई करते है।

श्रीहरि नटराज पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में एक मिनट 49.05 सेकेंड के साथ 10वें स्थान पर रहे और उन्हें फाइनल के लिए दूसरा रिजर्व खिलाड़ी रखा गया है।

लिनेशा महिला 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में पदक दौर में जगह बनाने में विफल रहीं। वह अपनी हीट में एक मिनट 15.60 सेकेंड के साथ छठे स्थान पर रहीं।