Trending

धर्मशाला में वर्ल्ड कप ट्रॉफी ने दी दस्तक, ऐसे होगा स्वागत

भारत में अक्टूबर-नवंबर में शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला पहुंच गई है। सुबह 8:30 बजे कांगड़ा हवाई अड्डे पर ट्रॉफी पहुंची।

हवाई अड्डे पर बैंड के साथ विश्व कप की ट्रॉफी का स्वागत हुआ। खुले वाहन में ट्रॉफी को क्लियर चौक तक लाया गया वहां पर फोटोशूट के बाद वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को शहीद स्मारक में लाया गया।

सुबह सवा दस बजे ट्रॉफी को शहीदों की याद में बनाए गए स्मारक में कुछ देर रखकर फोटोशूट किया गया। 11 बजे ट्रॉफी को कोतवाली बाजार ले जाया गया।

साभार : गूगल

ट्रॉफी को कुछ देर रखने के बाद ओपन जीप में मैक्लोडगंज के मुख्य चौक ले जाया जाएगा। करीब 12 बजे ट्रॉफी दलाईलामा मंदिर जाएगी।

साढ़े 12 बजे के करीब ट्रॉफी को रोपवे से वापस कोतवाली लाया जाएगा। जहां से ट्रॉफी कुणाल होटल के परिसर में कुछ देर रहने के बाद डेढ़ बजे टी गार्डन लाई जाएगी।

साभार : गूगल

तीन बजे ट्रॉफी क्रिकेट मैदान में रखी जाएगी। इस दौरान पैराशूट से ट्रॉफी पर पुष्प वर्षा की जाएगी। शाम 5 बजे स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में आइपीएल चेयरमैन अरुण धूमल मुख्य अतिथि होंगे। ट्रॉफी के स्वागत में लेजर शो के साथ भव्य आतिशबाजी की जाएगी।