Trending

भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल में झटका स्वर्ण

एशियाई खेल में भारतीय प्लेयर्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। खासकर भारतीय निशानेबाजों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। शूटिंग में भारत को अभी तक 13 पदक मिल चुके है।

भारत ने कुल 24 पदक जीते है। इनमें आधे से ज्यादा पदक शूटिंग में आए है। भारतीय निशानेबाज चार स्वर्ण पदक भी जीत चुके है, भारत की झोली में कुल छह स्वर्ण है।

SAI Media @Media_SAI

एशियाई खेल के पांचवें दिन भारतीय पुरुष निशानेबाजों की टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता। सरबजोत सिंह, शिव नरवाल और अर्जुन सिंह चीमा की भारतीय तिकड़ी ने कुल 1734 के साथ चीन को एक अंक से मात देकर स्वर्ण जीता।

वियतनाम ने 1730 के साथ कांस्य पदक जीता। सरबजोत (580) और अर्जुन (578) क्रमशः 5वें और 8वें स्थान पर रहे और व्यक्तिगत स्पर्धा फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। शिवा (576) 14वें स्थान पर रहे।