Trending
एशियाई खेल : रोशिबिना देवी ने वुशु में जीता रजत
भारत की नाओरेम रोशिबिना देवी ने एशियाई खेल की महिला 60 किग्रा वुशु सांडा फाइनल में स्थानीय दावेदार वू शियाओवेई के खिलाफ 0-2 की शिकस्त के साथ रजत पदक जीता।
रोशिबिना को गत विजेता शियाओवेई के खिलाफ जूझना पड़ा और उन्होंने चीन की खिलाड़ी को अच्छी शुरुआत करने का अवसर दिया। जजों ने दो दौर के बाद शियाओवेई को विजेता घोषित किया।

चीनी खिलाड़ी पहले दौर से ही आक्रामक दिखी और उन्होंने रोशिबिना को गिराकर अंक बनाए। मणिपुर की खिलाड़ी ने वापसी करते हुए शियाओवेई का पैर पकड़कर उन्हें सीमा रेखा से बाहर करने की कोशिश की, नाकाम रही जिससे चीन की खिलाड़ी ने 1-0 की बढ़त बनाई।
दूसरे दौर में चीन की खिलाड़ी ने रोशिबिना के शरीर के ऊपरी हिस्से पर प्रहार से अंक जुटाया और जीत हासिल की। रोशिबिना ने 2018 में जकार्ता खेल में कांस्य पदक जीता था।