Trending
एशियाई खेल : मंगोलिया पर एकतरफा जीत से भारतीय महिला टीम क्वार्टर फाइनल में
भारतीय महिला बैंडमिंटन टीम ने मंगोलिया को एकतरफा मैच में 3-0 से मात देकर एशियाई खेल की महिला टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने पहले एकल में मयागमार्तसेरेन गनबातर को 21-3, 21-3 से मात देकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई।

दूसरे एकल में अश्मिता चालिहा ने भी एकतरफा मैच में खेरलेन दरखानबातर को 21-2, 21-3 से हराया। अनुपमा उपाध्याय ने भी तीसरे एकल में बेहद आसानी से खुलानगू बातर को 21-0, 21-2 से मात देकर भारत की जीत सुनिश्चित की।
भारत क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड से भिड़ेगा। थाईलैंड टीम में पूर्व विश्व चैंपियन रतचानोक इंतानोन, दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी पोर्नपावी चोचुवोंग और दुनिया की 17वें नंबर की खिलाड़ी सुपानिदा केटथोंग है जिससे क्वार्टर फाइनल में भारत की राह आसान नहीं होगी।