Trending

वर्ल्ड कप : सभी खेलने वाली टीमों को खाने की मेनू में नहीं मिलेगा बीफ

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत आई पाक टीम का हैदराबाद में जोरदार स्वागत हुआ। पाक प्लेयर्स को हैदराबादी चिकन बिरयानी और मटन खाने के लिए मिला।

पाक सहित वर्ल्ड कप खेलने वाली किसी भी टीम को बीफ नहीं मिलेगा। पाक प्लेयर्स ने भारत आने के बाद यहां के मेहमाननवाजी की तारीफ की है।

भारत में पाक टीम का डाइट प्लान ये दर्शाता है कि सभी हिस्सा लेने वाली टीमों के लिए गोमांस उपलब्ध नहीं होगा। भारत में बीफ को लेकर विवाद हो जाता है और ऐसे में मेजबान बीसीसीआई ने बीफ को मेनू से दूर रखने का फैसला किया है।

भारत में गाय को पूजा जाता है। इसलिए बीफ कई जगह बैन कर दी गई है। पाक टीम अपने डेली प्रोटीन सेवन के लिए चिकन, मटन और फिश पर निर्भर रहेगी। मेनू में ग्रिल्ड लैंब चॉप्स, मटन करी, लोकप्रिय बटर चिकन और ग्रिल्ड फिश शामिल है।

कार्बोहाइड्रेट के लिए टीम ने बॉइल्ड राइस, प्रसिद्ध शेन वॉर्न की पसंदीदा बोलोग्नीज सॉस में स्पेगेटी और शाकाहारी पुलाव का अनुरोध किया है। चीट मील के लिए प्रसिद्ध हैदराबादी बिरयानी शामिल है।

पाक टीम हैदराबाद में काफी समय तक रहेगी, क्योंकि टीम को यहां वर्ल्ड कप के अपने पहले दो मैच खेलने है। बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को यहां दो वॉर्मअप मैचों में भी उतरना है।

पाक का पहला मैच 29 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ है, दूसरा अभ्यास मैच पाकिस्तान की टीम 3 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने उतरेगी।