Trending

लखनऊ अंडर-16 व अंडर-14 बालक व बालिका एथलेटिक्स टीम घोषित

लखनऊ। आगामी 57वीं यूपी स्टेट वार्षिक जूनियर (अंडर-16 व अंडर-14 बालक व बालिका) एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए लखनऊ जिला एथलेटिक्स टीम की घोषणा गुरुवार को की गई।

लखनऊ टीम का चयन गत 26 सितंबर को आयोजित जिला सलेक्शन ट्रायल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के माध्यम से किया गया था।

लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण ने बताया कि 57वीं यूपी स्टेट वार्षिक जूनियर (अंडर-16 व अंडर-14 पुरुष व महिला) एथलेटिक्स चैंपियनशिप 30 सितंबर से एक अक्टूबर, 2023 तक सैफई (इटावा) में होने वाली में भाग लेगी।

लखनऊ जिला अंडर-16 व अंडर-14 बालक व बालिका एथलेटिक्स टीम इस प्रकार हैं:-

बालक अंडर-16 टीम : अभिराज सिंह, मनीष सिंह, उमैर खान, राममोहन पाण्डेय, मंगला प्रसाद, साहित्य राज, कुलदीप रावत, कैलाश तिवारी, अरुणेश कुमार, सत्यम मौर्या, आकाश यादव, सूफियान हैदर, सिद्धार्थ राजपूत, देव मणि मिश्रा।

बालिका अंडर-16 टीम : अग्रिमा भटनागर, प्रीति पाल, प्रीति यादव, सुष्मिता यादव, आयशा वर्मा, अंशिका यादव, कोमल यादव, खुशी कुमारी, शिवानी सिंह, अशिका, सुहानी रावत।

बालक अंडर-14 टीम : अजीत यादव, कृष्णा, सत्यम, राजन, ओम कुमार, किशन चौहान।

बालिका अंडर-14 टीम : आस्था वर्मा, आरती, आशमां, कुमुद सिंह, मितुशी गंगवार