Trending
एशियाई खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम को कांस्य
एशियाई खेल में भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने कांस्य पदक जीता। महिला टीम सेमीफाइनल में भारत को हांगकांग (चीन) के हाथों 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने 2018 संस्करण में रजत पदक जीता था।
सेमीफाइनल में पहले महिला एकल मैच में तन्वी खन्ना का सामना चैन सिन युक से हुआ। चैन ने यह मैच 0-3 (6-11, 7-11, 3-11) से जीतकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

जोशना चिनप्पा ने हो त्ज़े लोक के खिलाफ दूसरा मैच 3-2 (7-11, 11-7, 9-11, 11-6, 11-8) से जीतकर भारत को 1-1 से बराबरी दिलाई। निर्णायक एकल मैच में 15 वर्षीय अनाहत सिंह का मैच 29 वर्षीय ली का यी हुआ।
ली ने इस मैच में अनाहत को 0-3 (8-11, 7-11, 10-12) से हराकर हांगकांग को 3-0 से जीत दिला दी और इसी के साथ भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक जीता।