Trending

एशियाई खेल टेनिस : बोपन्ना-रुतुजा ने मिश्रित युगल फाइनल में इंट्री से पदक किया पक्का

भारतीय अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने एशियाई खेल के मिश्रित युगल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है, भारत के लिए एक पदक भी पक्का कर लिया है.

भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपे के यू-हसिउ सू और हाओ-चिंग चांग को 6-1, 3-6, 10-4] से हराया. बोपन्ना और भोसले की दमदार जोड़ी ने चीनी ताइपे के खिलाफ पहला सेट 6-1 से जीता.

दूसरे सेट में भारत की जोड़ी ने नियंत्रण खो दिया और कुछ कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा क्योंकि ताइपे की जोड़ी ने दूसरा सेट जीतकर सेमीफाइनल को विनर-टेक-ऑल सुपर-टाईब्रेकर में डाल दिया, जिसका मतलब था कि 10 अंक हासिल करने वाली पहली जोड़ी जीत हासिल करेगी. भारतीय जोड़ी ने टाईब्रेकर में 10-4 से जीत हासिल कर फाइनल में एंट्री ली और अपना पदक पक्का कर लिया.

Sports Authority of India (@media.iccsai)

स्वर्ण पदक मैच में 43 वर्षीय बोपन्ना और भोसले फाइनल में ताइपे की ही एक अन्य जोड़ी त्सुंग-हाओ हुआंग और एन-शुओ लियांग का सामना करेंगे. क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी ने कजाकिस्तान के ग्रिगोरी लोमाकिन और झिबेक कुलम्बायेवा को 7-5, 6-3 से हराया था.

पुरुष युगल के स्वर्ण पदक मैच में, साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन की भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपे की यु-हसिउ सू और जेसन जंग के खिलाफ 4-6, 4-6 से हार के बाद रजत पदक जीता.