एशियाई खेल: निकहत का पदक पक्का, साथ में हासिल किया पेरिस ओलंपिक कोटा
मौजूदा विश्व विजेता निकहत जरीन ने एशियाई खेल के क्वार्टर फाइनल में जॉर्डन की हनान नासर को 2 मिनट में नॉकआउट से मात देकर 50 किलोग्राम भार वर्ग में भारत के लिए पदक पक्का कर लिया।
इस जीत के साथ निकहत ने आधिकारिक तौर पर भारत के पेरिस ओलंपिक दल में अपनी जगह पक्की कर ली। जहां तक उनके एशियाई खेल के अभियान की बात है तो सेमीफाइनल में उनका मैच थाईलैंड की चुथामत रक्सत से होगा। भारतीय मुक्केबाज को क्वार्टर फाइनल में जॉर्डन की हनान नासर पर काबू पाने के लिए दो मिनट से भी कम समय लगा।

उनकी बेहतरीन मुक्केबाजी की वजह से रेफरी को आरएससी (रेफरी स्टॉप काउंट) के माध्यम से टूर्नामेंट समाप्त करनी पड़ी।
निकहत शुरू से ही आक्रामक थीं, उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पर लगातार हमले किए, जिसके कारण रेफरी ने उन्हें तीन बार स्टैंडिंग काउंट दिया। विश्व विजेता नासर के लिए कड़ी चुनौती थी। पहले राउंड में निकहत के मुक्कों की बौछार के बाद रेफरी को मैच रोकना पड़ा।
परवीन हुडा महिलाओं के 57 किग्रा क्वार्टरफाइनल में
भारतीय महिला मुक्केबाज परवीन हुडा ने हांगझू में जारी एशियाई खेल के अभियान की जीत के साथ शुरुआत की और अंतिम आठ में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।
परवीन ने महिलाओं के 57 किग्रा राउंड ऑफ 16 बाउट में स्थानीय आशा जू ज़िचुन के खिलाफ 5-0 से जीत दर्ज की। परवीन ने मैच के पहले दो राउंड जीते। जू ज़िचुन ने तीसरे राउंड में वापसी की, जजों ने कुल स्कोर 23 वर्षीय भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में सुनाया।
उन्होंने तीनों राउंड में अद्भुत फुटवर्क बनाए रखा और अपने और अपने प्रतिद्वंद्वी के बीच लगातार दूरी बनाए रखने में सफल रहीं। परवीन 1 अक्टूबर को क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की सितोरा तुर्दीबेकोवा से भिड़ेंगी।
दूसरी ओर, भारतीय मुक्केबाज लक्ष्य चाहर को पुरुषों के 80 किग्रा राउंड ऑफ 16 में किर्गिस्तान के ओमुरबेक बेकझिगिट उलू के खिलाफ अंकों के आधार पर 4-1 से हार का सामना करना पड़ा।
हांगझू में ओलंपिक भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते समय, चाहर भारत के लिए पेरिस कोटा की पुष्टि करने में असमर्थ रहे। साथी मुक्केबाज अरुंधति चौधरी (महिला 66 किग्रा), दीपक भोरिया (पुरुष 51 किग्रा), शिव थापा (पुरुष 63.5 किग्रा) और संजीत (पुरुष 92 किग्रा) को 16वें राउंड में बाहर होना पड़ा।