Trending

एशियाई खेल : पाक को मात देकर भारतीय पुरुष स्क्वॉश टीम ने जीता स्वर्ण पदक

भारत ने एशियाई खेल में पाकिस्तान को 2-1 से मात देकर पुरुषों की स्कॉश टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अभय सिंह ने स्क्वॉश पुरुष टीम फाइनल के तीसरे मैच में पाक के जमान नूर को 11-7, 9-11, 7-11, 11-9, 12-10 से मात देकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।

सौरव घोषाल ने पहले मैच में मुहम्मद आसिम खान को हराया था, महेश मनगांवकर नासिर इकबाल से हार गए थे। भारत ने अंतिम बार पुरुष टीम स्कॉश का स्वर्ण 2014 में इंचियोन में खेल के संस्करण में जीता था, पाकिस्तानियों ने अंतिम बार 2010 में गुआनझू में स्वर्ण पदक जीता था।

Sports Authority of India (@media.iccsai)

यह पदक एशियाई खेल में भारत का 10वां स्वर्ण और कुल मिलाकर 36वां पदक था। इससे पहले टूर्नामेंट में महिला टीम ने कांस्य पदक जीता था।