Trending

राज्य स्तरीय विद्यालयी कराटे प्रतियोगिता में पदक विजेता खालसा इंटर कॉलेज के खिलाड़ी सम्मानित

लखनऊ। खालसा इंटर कॉलेज के खिलाड़ियो ने अयोध्या में गत 24 से 28 सितंबर 2023 तक आयोजित 67वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय विद्यालयी कराटे प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल के लिए 9 स्वर्ण व एक रजत पदक जीतकर अपना परचम लहराया।

खालसा इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते 9 स्वर्ण व एक रजत पदक

इस प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल ने  22 स्वर्ण, 10 रजत और 3 कांस्य पदक के साथ ओवरऑल पहला स्थान हासिल किया जिसमें खालसा इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा।

कॉलेज के इन पदक विजेताओं को कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में प्रबंधक सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा ने प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया तथा राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने के लिए आर्शीवाद दिया।

उन्होंने आश्वासन दिया कि खालसा कॉलेज में खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए हर तरह की खेल सुविधाएं मिलती रहेगी जो उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आवश्यक होगी।

लखनऊ मंडल को ओवरआल चैंपियन बनाने में किया अहम योगदान, लखनऊ ने जीते  22 स्वर्ण, 10 रजत और 3 कांस्य पदक

इस अवसर पर खालसा इंटर कॉलेज के प्रवक्ता जसपाल सिंह (महासचिव, कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी) ने बताया कि  प्रतियोगिता में कॉलेज के पदक विजेताओं में अंडर 14 बालक वर्ग के 30 किग्रा से कम भार वर्ग में आयुष धीमान, 45 किग्रा से कम में आर्यन गुप्ता और 50 किग्रा से कम में अंश लोधी ने स्वर्ण पदक जीते।

वहीं अंडर-17 बालक वर्ग के 35 किग्रा से कम भार वर्ग में पिंटू यादव, 50 किग्रा से कम में स्मिथ सिंह और अंडर-19 बालक वर्ग के 45 किग्रा से कम भार वर्ग में अभय राजपूत, 54 किग्रा से कम में सूरज कुमार, 62 किग्राम से कम में रितिक सोनकर और 66 किग्रा से कम में आदर्श सोनकर ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-19 बालिका वर्ग के 44 किग्रा से कम भार वर्ग में नंदनी कुमारी दयाल को रजत पदक मिला।

इस चैंपियनशिप में लखनऊ मंडल के अन्य पदक विजेता इस प्रकार हैं:-
अंडर-14 बालक वर्ग में
60 किग्रा से अधिक भार वर्ग में तनिष्क मथुर को स्वर्ण पदक

अंडर -14 बालिका वर्ग में
38 किग्रा से कम में मानसी वर्मा को स्वर्ण पदक
30 किग्रा से कम में आंशी गुप्ता, 46 किग्रा से कम में आयुषी जेठवंत एवं 50 किग्रा से अधिक में जन्नत अजहर को रजत पदक
34 किग्रा से कम में रिमी महतो को कांस्य पदक

अंडर-17 बालक वर्ग में
45 किग्रा से कम में वेदांत सिंह, 58 किग्रा से कम में विवान आहूजा, 74 किग्रा से कम में भूवेद्र प्रताप सिंह एवं  78 किग्रा से कम में वैभव पांडेय को स्वर्ण पदक।
66 किग्रा से कम में श्रेयांश मौर्य को रजत पदक
54 किग्रा से कम में राज रावत को कांस्य पदक

अंडर-17 बालिका वर्ग में
32 किग्रा से कम में पलक गुप्ता, 40 किग्रा से कम में पदमांशी वर्मा, 56 किग्रा से कम में भाविनी शर्मा एवं 60 किग्रा से कम में इशिता को स्वर्ण पदक
44 किग्रा से कम में रामरति एवं 48 किग्रा से कम में निकिता गिरी को रजत पदक

अंडर-19 बालक वर्ग में
50 किग्रा से कम में प्रशांत सिंह को स्वर्ण पदक
70 किग्रा से कम में मृगेंद्र प्रताप सिंह को रजत पदक

अंडर-19 बालिका वर्ग में
52 किग्रा से कम में मनीषा रसाली एवं 56 किग्रा से कम में पारुल शर्मा को स्वर्ण पदक
48 किग्रा से कम में आकृति पटेल एवं 64 किग्रा से कम में अंजलि साहू को रजत पदक
36 किग्रा से कम में हिमांशी चौधरी को कांस्य पदक