Trending

एशियाई खेल : भारतीय शूटर्स ने पुरुष ट्रैप में जीता स्वर्ण, महिला टीम को रजत पदक

एशियन गेम्स में भारतीय शूटर्स का जलवा कायम है। भारत ने शूटिंग में अभी तक करीब डेढ़ दर्जन पदक जीते है। भारत की पुरुष ट्रैप टीम ने खेल के 8वें दिन स्वर्ण पदक जीता है, महिला टीम ने रजत पदक जीता है।

शूटिंग में भारत का ये 7वां स्वर्ण है। भारत के पृथ्वीराज टोंडिमन, जोरावर सिंह संधू और किनान डेरियस चेनाई ने एशियन गेम्स में पुरुषों की ट्रैप टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

Sports Authority of India (@media.iccsai)

भारत ने लीडरबोर्ड पर 361 अंकों के साथ शीर्ष सम्मान हासिल किया। कुवैत ने रजत पदक जीता, चीन ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य जीता। तीनों भारतीय शूटर्स ने शीर्ष आठ के अंदर क्वॉलिफिकेशन राउंड पूरा किया, सिर्फ संधू और कियानन ही आज व्यक्तिगत फाइनल में हिस्सा लेंगे।

राजेश्वरी कुमारी, मनीषा कीर और प्रीति रजक की महिला ट्रैप टीम ने 337 अंकों के साथ रजत पदक जीता। भारत चीन से पीछे रहा, जिसने विश्व रिकॉर्ड तोड़ 356 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता।

Sports Authority of India (@media.iccsai)

कजाकिस्तान ने 335 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। स्वर्ण पदक से एशियन गेम्स में भारत के पदकों की संख्या 41 हो गई है, जिससे देश इन खेल में पदक तालिका में चौथे स्थान पर है।