Trending

एशियाई खेल : दक्षिण कोरिया से मैच ड्रा, भारत की सेमीफाइनल में इंट्री तय

भारतीय महिला हॉकी टीम को एशियाई खेल में पूल ए के मैच में दक्षिण कोरिया ने 1 -1 से ड्रॉ पर रोका बेहतर गोल औसत के आधार पर भारत अभी भी शीर्ष पर है।

दक्षिण कोरिया के लिये 12वें मिनट में चो हायेजिन ने गोल कर दिया, भारत के लिए तीसरे क्वार्टर में नवनीत कौर ने 44वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। भारत ने पहले मैच में सिंगापुर को 13-0 से और दूसरे मैच में मलेशिया को 6-0 से हराया था।

Sports Authority of India (@media.iccsai)

दोनों टीमों ने आक्रामक शुरूआत की, कोरिया ने पेनल्टी स्ट्रोक पर पहला गोल दागा। पहले क्वार्टर में भारतीयों को कई मौके मिले लेकिन गोल में नहीं बदल सके। दूसरे क्वार्टर में भारत ने पेनल्टी कॉर्नर बनाए, गोल नहीं हो सका।

हाफटाइम तक कोरिया की बढत बरकरार रही। तीसरे क्वार्टर में भी यही हाल था। नवनीत ने 44वें मिनट में बराबरी का गोल करके भारतीय खेमे को राहत दी। दोनों टीमों ने आखिरी क्वार्टर में गोल करने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज भारत 12वीं रैंकिंग वाली कोरियाई टीम से गोल औसत बेहतर होने के कारण पूल ए में शीर्ष पर है। शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।