Trending

एशियाई खेल : 3000 मीटर स्पीड स्केटिंग रिले रेस में भारतीय महिला व पुरुष टीम को कांस्य

एशियाई खेल में भारतीय महिला और पुरूष टीम 3000 मीटर स्पीड स्केटिंग रिले रेस में भारत के लिए दो कांस्य पदक जीते।संजना बथुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी राज की महिला टीम ने 4:34.861 का स्कोर करके पोडियम फिनिश सुनिश्चित की।

Sports Authority of India (@media.iccsai)

चीनी ताइपे ने 4:19.447 के टाइम के साथ स्वर्ण पदक जीता, दक्षिण कोरिया ने 4:21.146 के समय के साथ रजत पदक जीता। पुरुष टीम ने स्केटिंग में भारत के लिए दूसरा पदक जीता। भारत के आर्यनपाल घुमन, आनंदकुमार वेलकुमार, सिद्धांत कांबले, विक्रम इंगले 4:10.128 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Sports Authority of India (@media.iccsai)

चीनी ताइपे ने 4:05. 692 के समय के साथ स्वर्ण जीता, दक्षिण कोरिया ने 4:05. 702 के समय के साथ रजत पदक जीता। भारत ने अभी तक इन खेलों में कुल 55 पदक जीत लिये है, जिनमें 13 स्वर्ण, 21 रजत और 21 कांस्य पदक है।