एशियाई खेल: बांग्लादेश पर जीत से भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में
एशियाई खेल में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह की हैट्रिक से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 12-0 से हराया। इस जीत के साथ भारत ने एशियाई खेल में पूल ए में टॉप पर रहकर सेमीफाइनल में भी जगह बना ली। अपने पिछले मैच में पाक के खिलाफ जीत के साथ ही भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था।
भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत (दूसरा, चौथा और 32वां मिनट) और मनदीप सिंह ने (18वां, 24वां और 46वां मिनट) तीन तीन गोल दागे।
अभिषेक (41वां और 57वां) ने दो गोल किए, अमित रोहिदास (28वां) , ललित उपाध्याय (23वां), गुरजंत सिंह (56वां) और नीलाकांता शर्मा (47वां) ने एक एक गोल किए।

बांग्लादेश टीम भारतीय गोल पर हमले नहीं कर सकी। अब चार अक्टूबर को होने वाले सेमीफाइनल में भारत का सामना पूल बी की दूसरे नंबर की टीम से होगा।
भारत ने पूल चरण के पांच मैचों में 58 गोल किए और पांच गोल गंवाए। इससे पहले भारत ने उजबेकिस्तान को 16-0 से , सिंगापुर को 16-1 से, पाक को 10-2 से और जापान को 4-2 से हराया था।