वनडे वर्ल्ड कप : उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड कलाकार जमकर मचाएंगे धमाल
पहली बार अकेले भारत की मेजबानी मेे हो रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का पहला मैच 5 अक्टूबर को गत चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। वहीं एक दिन पहले यानि 4 अक्टूबर को इसी स्टेडियम में वर्ल्ड कप के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड का जबरदस्त तड़का लगेगा।

उद्घाटन समारोह शाम सात बजे शुरू होगा जिसमें रणवीर सिंह और तमन्ना भाटिया अपने डांस से क्रिकेट फैन्स का मनोरंजन करेंगे। दिग्गज गायिका आशा भोसले और जाने माने प्लेबेक सिंगर अरिजीत सिंह अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। बेहतरीन सिंगर श्रेया घोषाल भी परफॉर्मे करेंगी।
इसके साथ ही 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप के थीम सॉन्ग ‘दे घुमाके’ गाया था, के गायक संगीतकार और गायक शंकर महादेवन भी अपना जलवा बिखेरेंगे।
बताते चले कि वर्ल्ड कप राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा, जिसमें 10 टीमें ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी। एक टीम को 9 लीग मैच खेलने है। टॉप-4 टीम सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी। फाइनल 19 नवंबर को होगा।
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। भारत की 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान से टक्कर होगी। भारत 14 अक्टूबर के चिर प्रतिद्वंदी पाक से टकराएगा। दोनों टीमों की अहमदाबाद में भिड़ंत होगी।