Trending

कबड्डी : भारतीय पुरुष टीम की जीत से शुरुआत, बांग्लादेश को 55-18 से दी शिकस्त

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने हांगझू में 19वें एशियाई खेल में टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 55-18 से शिकस्त दी। पहले हाफ और दूसरे हाफ को मिलाकर भारत ने छह बोनस अंक हासिल किये। दूसरी तरफ बांग्लादेश टीम बढ़त नहीं बना कसी।

एशियाई खेल

भारतीय टीम ने इस मैच में 4 बार बंगलादेश को ऑल-आउट किया जबकि बंगलादेश ने 4 सुपर टैकल किए। मैच में बांग्लादेश को पहले हॉफ में एक और दूसरे हाफ में दो बोनस अंक मिले।

फाइल फोटो साभार : गूगल

इससे पहले सोमवार को भारत की महिला कबड्डी टीम और चीनी ताइपे के बीच कड़ा संघर्ष हुआ और मैच 34-34 से बराबरी पर खत्म हुआ। अब महिला टीम कोरिया गणराज्य के खिलाफ खेलेगी। वहीं पुरुष टीम की बुधवार को थाईलैंड से टक्कर होगी। एशियाई खेल में 7 अक्टूबर तक कबड्डी के मैच होंगे।