Trending

एशियाई खेल : 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में भारत ने जीता रजत

भारतीय टीम ने एशियाई खेल में 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में रजत पदक जीता। मुहम्मद अजमल, विथ्या रामराज, राजेश रमेश और सुभा वेंकटेशन की भारतीय टीम ने 3:14.34 सेकेंड के समय से यह सफलता हासिल की।

इस स्पर्धा में भारत शुरुआत में तीसरे स्थान पर था लेकिन श्रीलंकाई टीम को लेन उल्लंघन की वजह से अयोग्य घोषित किये जाने के चलते भारत को दूसरा स्थान मिला।

Sports Authority of India (@media.iccsai)

बहरीन ने 3:14.02 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, कजाकिस्तान ने 3:24.85 सेकेंड के अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ कांस्य पदक जीता।