हांगकांग के खिलाफ 13-0 की जीत से भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में
भारतीय महिला हॉकी टीम ने 19वें एशियाई खेल में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए पूल ए के अंतिम मैच में हांगकांग को 13-0 से पराजित किया। इस जीत से भारतीय टीम ने तीन जीत और एक ड्रॉ के चलते 4 मैचों में 10 अंक के साथ शीर्ष स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में इंट्री की।
टीम की जीत में दीप ग्रेस इक्का, दीपिका और वंदना कटारिया ने तीन-तीन गोल दागे। इसके साथ संगीता कुमारी ने 2 गोल जबकि नवनीत कौर और मोनिका ने 1-1 गोल करते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत ने आक्रामक शुरुआत की और दूसरे मिनट में भी वंदना कटारिया के गोल से बढ़त बनाई।
एशियाई खेल
इसके बाद चौथे मिनट में दीपिका ने गोल दागा। पहले क्वार्टर में भारत का पूरी तरह से दबदबा रहाऔर 7वें मिनट में मोनिका ने जोरदार गोल किया। मैच के 11वें मिनट में दीप ने गोल करने में सफलता हासिल की।

भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी अपना आक्रामक रुख जारी रखा और लगातार प्रयास किए। 16वें मिनट पर ही वंदना ने मैच में अपना दूसरा गोल करते हुए भारत की बढ़त को और मजबूत कर दिया। भारत के सामने हांगकांग की टीम का खेल फीका दिखी।
मैच के 27वें मिनट में संगीता कुमारी ने गोल किया। दूसरे क्वार्टर की समाप्ति तक भारत ने 6-0 की बढ़त बना ली थी। तीसरे क्वार्टर में भी हांगकांग टीम संघर्ष करती हुई दिखी और भारतीय प्लेयर्स का वर्चस्व बरकरार रहा।
मैच के 34वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए दीप ने गोल किया। दीप ने 42वें मिनट में गोल करते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की। तीसरे क्वार्टर की समाप्ति के बाद भारत की बढ़त 8-0 हो गई। मैच के अंतिम क्वार्टर तक हांगकांग थकी हुई दिखी और भारत की गति की बराबरी नहीं कर सकी।
दूसरी ओर भारत ने इसका फायदा उठाया और लगातार गोल करते हुए बड़े अंतर से जीत हासिल की। अंतिम क्वार्टर में दीपका ने 2 और वंदना, संगीता और नवनीत कौर ने 1-1 गोल किए। चौथे क्वार्टर में भारत की ओर से 5 गोल देखने को मिले। भारत गुरुवार को सेमीफाइनल में ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रही टीम के खिलाफ खेलेगा।
गोल लाइन
वंदना कटारिया (दूसरा, 16वां और 48वां मिनट)
दीपिका (चौथा,, 54वां, र 58वां मिनट)
मोनिका (7वां मिनट)
दीप ग्रेस एक्का (11वां, 34वां और 42वां मिनट)
संगीता कुमारी (27वां और 55वां मिनट)
नवनीत कौर (58वां मिनट)