Trending

बारिश के चलते रद्द हुआ भारत बनाम नीदरलैंड वॉर्मअप मैच

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में भारत बनाम नीदरलैंड्स का वॉर्मअप मैच लगातार बारिश की वजह से बिना टॉस हुए रद्द हो गया है। वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ है।

वैसे वर्ल्ड कप से पहले भारत को दो वॉर्मअप मैच खेलने थे लेकिन दोनों ही मैच बारिश के चलते बिना एक भी गेंद हुए रद्द हो गए थे। भारत को वर्ल्ड कप से पहले प्रैक्टिस करने का अवसर नहीं मिल पाया।

इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ गुवाहाटी में भारत का वॉर्मअप मैच में भी बारिश ने खलल डाला था। तिरुवनंतपुरम में लगातार सुबह से ही बारिश हो रही थी। बारिश कुछ देर के लिए रुकती, फिर शुरू हो जाती. इस वजह से आखिरी में मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया।

फाइल फोटो साभार : गूगल

ऐसी उम्मीद थी कि वर्ल्ड कप से पहले इस दो वॉर्मअप मैच से भारत अपनी तैयारियां को पूरी करेगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।भारत वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

दोनों टीमें 8 अक्टूबर को चेन्नई में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम का 11 अक्टूबर को नेपाल के साथ भिड़ंत होगा। भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 14 अगस्त को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।