Trending

एशियाई खेल : नदीम हटे, नीरज चोपड़ा का गोल्ड पक्का!

एशियन गेम्स में एथलेटिक्स में जैवलिन थ्रो की स्पर्धा बुधवार को होगी लेकिन इससे एक दिन पहले पाकिस्तान को तब झटका लगा जब उसके जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने स्पर्धा से नाम वापस ले लिया।

इससे भारत और पाक के फैन्स का वो सपना भी टूट गसर जो कल भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम को आमने-सामने देखने की उम्मीद कर रहे थे। बहरहाल इससे नीरज चोपड़ा स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार हो गये है।

एक रिपोर्ट के अनुसार अरशद नदीम ये खुलासा किया है कि वह कई महीनों से दर्द से परेशान थे। उनको 2 अक्टूबर को उन्होंने फिर से दाहिने घुटने में दर्द होने लगा। फिर पाकिस्तानी टीम के चीफ मेडिकल ऑफिसर कीर सिफारिश के बाद अरशद नदीम की एक स्थानीय अस्पताल में कई जांच की गईं।

यहां एमआरआई के बाद उन्हें पुरानी चोट होने का पता चला। बहरहाल डॉक्टरों की राय के बाद अरशद नदीम ने एश‍ियन गेम्स से नाम वापस ले लिया।

भारतीय स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने हंगरी के बुडापेस्ट में हुई विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुष जैवलिन थ्रो में 88.17 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

साभार : गूगल

उस समय पाक के अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता था। उस समय अरशद नदीम ने पेरिस में भी इसी तरह के प्रदर्शन को दोहराने की बात कही थी। वहीं उन्होंने नीरज की जमकर तारीफ की थी। उस समय अरशद के चाचा ने ये भी बताया था कि अरशद मोबाइल पर नीरज चोपड़ा के वीडियो देखकर टिप्स लेेता था।