Trending

एशियाई खेल : 35 किमी रेस वॉक मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत ने जीता कांस्य

एशियाई खेल में भारत ने 35 किमी रेस वॉक मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। राम बाबू और मंजू रानी की टीम ने 5:51:14 के समय के साथ हांगकांग को पछाड़कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। चीन ने 5:16:41 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जापान ने 5:22:11 के समय के साथ रजत पदक जीता।

Sports Authority of India (@media.iccsai)

इस पदक के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 70 हो गई है और भारत ने एशियाई खेल में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी कर ली है। 2018 में भारत ने 16 स्वर्ण सहित 70 पदक जीते थे। इस बार भी भारत की झोली में 15 स्वर्ण सहित 70 पदक आ चुके है।