Trending
एशियाई खेल स्क्वैश: मिश्रित युगल फाइनल में दीपिका-हरिंदर की जोड़ी
एशियाई खेल में दीपिका पल्लकील और हरिंदर पाल सिंह संधू की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी यहां पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हांगकांग की जोड़ी को मात देकर फाइनल में जगह बना ली है।
भारतीय जोड़ी ने ली का यी और वोंग ची हिम की हांगकांग की जोड़ी को सेमीफाइनल में 7-11 11-7 11-9 से हराया। अनुभवी दीपिका और हरिदंर ने सेमीफाइनल मैच का पहला गेम गंवा दिया था, इसके बाद वापसी करते हुए अगले दो गेम जीतकर मैच को 38 मिनट में जीतने में सफल रहे।

भारतीय जोड़ी ने दूसरा गेम केवल नौ मिनट में जीता, तीसरे गेम में दोनों जोड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और यह गेम 15 मिनट चला। सेमीफाइनल के दौरान ली का यी के शॉट पर गेंद हरिंदर के चेहरे पर भी लगी।