Trending

एशियाई खेल : मुक्केबाज परवीन को महिला 57 किग्रा में कांस्य

भारतीय मुक्केबाज परवीन हुडा ने हार के बाद महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक के साथ अपने एशियाई खेल के अभियान का समापन किया।

महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल मैच में उन्हें दो बार की विश्व विजेता चीनी ताइपे की लिन यू टिंग से 0-5 से हारी और उनका सफर यहीं खत्म हो गया।

Sports Authority of India (@media.iccsai)

बता दें कि पहले सेमीफाइनल में पहुंचकर ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली परवीन अब निकहत जरीन, प्रीति और नरेंद्र के बाद एशियाई खेल में कांस्य पदक जीतने वाली चौथी भारतीय मुक्केबाज बनी। एशियाई खेल में भारत ने अभी तक 73 पदक हासिल कर लिया है, इनमें 16 स्वर्ण, 26 रजत और 31 कांस्य पदक है।