वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा है भारत का प्रदर्शन
पांच अक्टूबर से भारत में खेले जाने वर्ल्ड कप का आगाज गत विजेता इंग्लैंड और पिछले वर्ल्ड कप की रनर-अप रही न्यूजीलैंड के बीच मैच से होगी। भारत की बात करे तो उसे अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करनी होगी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये मैच चेन्नई में आठ अक्टूबर को होगा। वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभी तक भारत का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है जितना अन्य टीमों के खिलाफ रहा है।

टीम इंडिया शेड्यूल : वर्ल्ड कप में भारत का रिकॉर्ड
08 अक्टूबर : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए वर्ल्ड कप मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने 8 मैच में जीत दर्ज की है, भारत ने 4 जीत दर्ज की है.
11 अक्टूबर : भारत बनाम अफगानिस्तान, नई दिल्ली : भारत और अफगानिस्तान के बीच अभी तक सिर्फ एक वर्ल्ड कप मैच हुआ है, जिसे भारत ने जीता है.
14 अक्टूबर : भारत बनाम पाकिस्तान, अहमदाबाद : भारत का पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप रिकॉर्ड सबसे लाजवाब रहा है. दोनों टीमों के बीच 7 मैच हुए है और सभी मैच भारत ने जीते है.
19 अक्टूबर : भारत बनाम बांग्लादेश, पुणे : वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बेहतर है. भारत को बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों में जीत दर्ज की है और 1 में हार मिली है.
22 अक्टूबर : भारत बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला : वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का पलड़ा भी भारत पर हावी रहा है. न्यूजीलैंड ने भारत को 5 मैचों में हराया है, 3 मैचों में भारत जीती है.
29 अक्टूबर : भारत बनाम इंग्लैंड, लखनऊ : इंग्लैंड भी वर्ल्ड कप में भारत पर भारी रही है. भारत को इंग्लैंड के हाथों 4 हार मिली है, 3 मैचों में उसे जीत भी मिली है.
02 नवंबर : भारत बनाम श्रीलंका, मुंबई : श्रीलंका के खिलाफ भारत का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड बराबरी का रहा है. दोनों टीमों ने 4-4 मैच जीते है.
05 नवंबर भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 3 वर्ल्ड कप मैचों में हराया है, टीम इंडिया 2 मुकाबलों में विजय रही है.
12 नवंबर भारत बनाम नीदरलैंड्स : भारत ने नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने दोनों वर्ल्ड कप मुकाबले जीते है.