Trending

एशियाई खेल में हार के साथ पीवी सिंधु का सफर खत्म

एशियाई खेल में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को महिला एकल के क्वार्टरफाइनल मैच में हार मिली है। साथ ही सिंधु का पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझोऊ में सफ़र समाप्त हो गया।

दो बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता हे बिंगजियाओ ने क्वार्टरफाइनल मैच में शानदार शुरुआत की और 9-5 की बढ़त बनाई। वह पहले गेम की शुरुआत से सिंधु पर चीनी खिलाड़ी हावी रहीं। बिंगजियाओ ने शुरुआती बढ़त हासिल की और भारतीय खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी।

सिंधु ने अपने शॉट के जरिए अंक हासिल करने की पूरी कोशिश की। सिंधु ने लगातार तीन अंक हासिल किए और स्कोर को (16-18) किया, लेकिन बिंगजियाओ ने इस गेम को 21-16 से अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी ने शुरुआती (5-1) बढ़त बनाई। सिंधु ने 8-8 से स्कोर बराबर किया, इसके बाद चीनी खिलाड़ी ने इस गेम में 6 अंकों से बढ़त हासिल की और अपनी बढ़त को बरक़रार रखते हुए दूसरे गेम को 21-12 से जीत लिया। सिंधु को मैच में काफी संघर्ष करना पड़ा। भारत ने अब तक महाद्वीपीय टूर्नामेंट में बैडमिंटन में स्वर्ण पदक नहीं जीता है।

पीवी सिंधु ने जकार्ता 2018 में हुए एशियाई खेल में रजत पदक जीता था। बिनजियांग जिम्नेजियम स्टेडियम में 47 मिनट तक चले मैच में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में 15वें नंबर पर काबिज़ सिंधु को रैकिंग में पांचवे स्थान पर मौजूद चीन की हे बिंगजियाओ से 21-16, 21-12 से हार मिली।

हांगझोऊ में सिधु की हार के साथ महिला स्पर्धा में पदक की उम्मीद ख़त्म हो गई है। हांगझोऊ में इससे पहले महिला एकल में अस्मिता चालिहा राउंड ऑफ 32 में हारकर बाहर हो गई थीं।

साभार : गूगल

टोक्यो ओलंपिक में सिंधु ने हे बिंग बिंगजियाओ को हराकर कांस्य पदक जीता था। हांगझोऊ में अपने मैच से पहले सिंधु पांच मैचों में से चार में चीनी खिलाड़ी को मात दे चुकी है।

इस बीच, एचएस प्रणॉय आज पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में मलेशिया के ली ज़ी जिया से भिड़ेंगे। भारत की शीर्ष क्रम की पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी भी क्वार्टरफाइनल में कोर्ट पर उतरेगी।