Trending

वर्ल्ड कप : टीम में शामिल होने के बाद कोहली व इन प्लेयर्स ने जमकर बहाया पसीना

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ अक्टूबर को होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट ने मैच से पहले एमए चिदंबरम स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस की।

भारत के इस वैकल्पिक अभ्यास सत्र में मीडियाकर्मियों को आने की अनुमति नहीं थी, लेकिन एक समाचार एजेंसी को पता चला है कि कोहली ने आते ही अभ्यास शुरू कर दिया था।

राहुल द्रविड़ की अगुवाई वाले कोचिंग स्टाफ ने कोहली के लिए गेंदबाजी की। इस भारतीय बल्लेबाज ने शुरू में थ्रोइन पर अभ्यास किया और कुछ स्थानीय नेट गेंदबाजों का भी सामना किया।

साभार : गूगल

भारत के दोनों अभ्यास मैच बारिश की वजह से धुल गए थे और ऐसे में कोहली ने अतिरिक्त प्रयास किया। भारत ने इससे पहले हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेली थी, कोहली उसके पहले दो मैच में नहीं खेले थे। उन्होंने राजकोट में तीसरे मैच में वापसी करके 61 गेंद पर 56 रन बनाए थे।

कोहली के अलावा जिन अन्य भारतीय प्लेयर्स ने अभ्यास किया उनमें ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा तथा बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव है।

भारत विश्व कप में रविवार को चेन्नई में अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। भारत से उम्मीद की जा रही है कि वह तीसरी बार 50 ओवरों के विश्व कप को जीतने में सफल रहेगी। भारत ने 2011 में अपनी धरती पर विश्व कप जीता था।

2015 में ऑस्ट्रेलिया और 2019 में इंग्लैंड ने अपनी धरती पर खिताब जीता। अब भारतीय टीम से यह क्रम जारी रखने की उम्मीद की जा रही है।