Trending

वर्ल्ड कप : शुभमन गिल डेंगू पॉजिटिव, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में खेलना मुश्किल

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच से वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। भारत को शुभमन गिल के रूप में बड़ा झटका लगा है। गिल डेंगू पॉजिटिव पाए गए है और उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वर्ल्ड कप मैच खेलना मुश्किल दिखाई दे रहा है।

गिल पिछले कुछ टाइम से भारतीय बल्लेबाजी की जान रहे है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ वह भारत को शानदार शुरुआत देते है। ऐसे में उनका डेंगू पॉजिटिव पाया जाना भारत के लिए बड़ा झटका है।

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम रविवार को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के अपने पहले मैच में स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के बिना मैदान पर उतर सकती है।

साभार : गूगल

यह पता चला है कि इन-फॉर्म सलामी बल्लेबाज, जो गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम के नेट सत्र में नहीं आए थे, वह डेंगू पॉजिटिव पाए गए है और उनका इलाज चल रहा है।

जानकार लोगों ने बोला कि, भारतीय टीम प्रबंधन गिल की प्रोगरेस पर नजर रख रहा है और शुक्रवार को एक और परीक्षण के बाद उनकी उपलब्धता पर फैसला किया जाएगा।

शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वर्ल्ड कप मैच से पहले रिकवर नहीं कर पाते या मैच खेलने के लिए फिट नहीं पाए जाते तो उनकी जगह ईशान किशन को कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने का अवसर मिल सकता है।

ईशान किशन को एशिया कप में बतौर मिडिल ऑर्डर प्लेइंग 11 में जगह मिली थी, हालांकि उनका वर्ल्ड कप टीम में चयन बैकअप ओपनर ही हुआ था। गिल ने प्रदर्शन की बात करें तो इस वर्ष की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार दोहरा शतक जड़ा था।

वेस्टइंडीज दौरे पर वह जरूर आउट ऑफ फॉर्म नजर आए मगर एशिया कप में उन्होंने इसकी कमी पूरी कर दी। गिल एशिया कप में 302 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची के टॉप पर थे। पिछली कुछ पारियों में उनका स्कोर 104, 74, 27, 121, 19, 58 और 67 रहा है।