Trending

इकाना आईसीसी के टॉप-3 में, वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी से मिलेगी नई पहचान

लखनऊ। विश्व कप के मैच को देखने के लिए लखनऊ के क्रिकेट फैन महंगा टीवी तक खरीद रहे है ताकि बड़ी स्क्रीन पर भारत के मैचों का मजा लिया जा सके।

कई क्रिकेट प्रेमी इकाना स्टेडियम में जाकर मैच देखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत-इंग्लैंड के मैच को लेकर भी फैन्स की दीवानगी और बढ़ती जा रही है।

शहर के कई मॉल इस बार विश्व कप को खास बनाने की तैयारी में है। दरअसल लखनऊ क्रिकेट का एक नया हब बनाते हुए दिखाई दे रहा है।

साभार : गूगल

अब तक इंटरनेशनल मैचों का आयोजन कानपुर के ग्रीन पार्क में होता था, जब से इकाना स्टेडियम बना है तब से यहां पर क्रिकेट का एक नया रूप देखने को मिला है।

स्टेडियम इतना अधिक खूबसूरत है कि आईसीसी ने इसे टॉप-3 में जगह दी है। इसी वजह से यहां पर विश्व कप के एक मैच नहीं बल्कि पांच मैचों की मेजबानी मिली है।

यूपीसीए और बीसीसीआई इस स्टेडियम को लेकर उत्साहित है। पहले यूपी में क्रिकेट की बात होती थी तो सबसे पहले कानपुर के ग्रीनपार्क का नाम जहन में आता था। ग्रीन पार्क ने कई ऐतिहासिक टेस्ट मैचों के साथ-साथ विश्व कप की मेजबानी भी की है।

कानपुर के ग्रीनपार्क में 36 वर्ष पहले विश्व कप का मैच खेला गया था। यहां पर 21 अक्तूबर 1987 को पहला विश्वकप मैच वेस्टइंडीज व श्रीलंका के बीच हुआ था, जिसमें वेस्टइंडीज 25 रनों से जीता था। इसके बाद उसे विश्व कप के मैचों की मेजबानी नहीं मिली है।

इस दौरान वन डे और टेस्ट मैचों का आयोजन होता रहा है, इकाना स्टेडियम बनने के बाद बीसीसीआई का पूरा फोकस लखनऊ पर ही लग गया है। आईसीसी भी इस स्टेडियम की सुविधा को देखकर काफी खुश दिख रहा है।

ऐसे में यूपीसीए और बीसीसीआई ने दोनों ने इकाना स्टेडियम की पिच को लेकर काफी मेहनत की है और इसको बेहतर बनाने के लिए उसने पूरा जोर लगाया है।

इकाना स्टेडियम के एमडी उदय सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में दावा किया है कि पिच काफी बर्ताव करेंगी। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बोला कि, स्टेडियम में नौ पिच पूरी तरह से तैयार है।

इकाना स्टेडियम के एमडी उदय सिन्हा

जिनमें की पांच पिच लाल मिट्टी की बनी हैं और चार पिच काली मिट्टी की बनी हुई है। दोनों ही पिच पर खेल होगा। क्यूरेटर जाकर इसकी पूरी जांच कर चुके। यूपीसीए निदेशक युद्धवीर सिंह ने मीडिया को बताया है कि बहुत अच्छे स्टैंडर्ड की पिच तैयार हुई है। यहां पर अच्छा खेल देखने को मिलेगा।

यूपीसीए निदेशक युद्धवीर सिंह

ग्रीनपार्क में मैच
23 टेस्ट मैच
15 एकदिवसीय मैच
01 टी-20 क्रिकेट मैच

अब तक लखनऊ में खेले गए अंतरराष्ट्रीय मुकाबले

1952 में यूनिवर्सिटी ग्राउंड में भारत व पाक के बीच टेस्ट मैच
1989 में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में पाक और श्रीलंका के बीच एमआरएफ सीरीज (नेहरू कप)
1994 में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में भारत व श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच
1995 में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच वनडे मैच
1997 में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आस्ट्रेलिया और हालैंड की महिला टीम के बीच वनडे मैच
2002 में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच टेस्ट मैच
2004 में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज की महिला टीम के बीच वनडे मैच
2005 में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच वनडे मैच
2018 में इकाना स्टेडियम में भारत व वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच
2019 में इकाना स्टेडियम में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे, तीन टी-20 और एक टेस्ट मैच
2021 में इकाना स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच पांच वनडे और तीन टी-20 मैच
2022 में इकाना स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 मैच
2022 में इकाना स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच
2023 में इकाना स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच
2023 में इकाना स्टेडियम में आईपीएल के 7 मैच