Trending

एशियाई खेल : अफगानिस्तान के हाथों हार से पाक क्रिकेट टीम का सफर खत्म

नूर अली जादरान (39 रन) और गुलबदीन नबी (26 रन) की पारी से एशियाई खेल के दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने पाक को 4 विकेट से हराया।

7 अक्टूबर को स्वर्ण पदक के लिए खेले जाने वाले खिताबी मैच में भारत और अफगानिस्तान की टीमें आपस में भिड़ेंगी। इसी तरह तीसरे स्थान यानी रजत पदक के लिए बांग्लादेश और पाक की टीमें आपस में टकराएंगी।

दूसरे सेमीफाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई पाक टीम 115 रन बनाकर ढेर हो गई। ओमीर यूसुफ (24) और आमिर जमाल ने (14) रन बनाए। अफगानिस्तान से फरीद अहमद ने 3, कायेस अहमद और जहीर खान ने 2-2 विकेट लिए।

साभार : ईएसपीएन क्रिकइन्फो

जवाब में अफगानिस्तान ने 17.5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। नूर अली जादरान ने (39) और गुलबदीन नबी (26) रनों की पारी खेली। पाक से मिन्हास और उस्मान कादिर ने 2-2 विकेट लिए।

सुबह पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने जाकिर अली (24) और परवेज हौसेन (23) की पारियों के सहारे निर्धारित 20 ओवर में 99/9 का स्कोर बनाया था। भारत से साई किशोर ने 3 और वाशिंगन सुंदर ने 2 विकेट लिए थे।

जवाब में भारत ने तिलक वर्मा (55) और रुतुराज गायकवाड़ (40) की पारी से मैच जीता। यशस्वी जायसवाल खाता नहीं खोल सके।

तीसरे स्थान के लिए मैच पिंगफेंग कैम्पस क्रिकेट फील्ड पर भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे से होगा। भारत और अफगानिस्तान के बीच फाइनल सुबह 11:30 इसी मैदान पर होगा। दोनों मैच सोनी लिव पर लाइव देखे जा सकते है।