एशियाई खेल : बारिश से बाधित मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता स्वर्ण पदक
एशियाई खेल में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता। स्वर्ण पदक के लिए भारत और अफगानिस्तान के बीच हुए मैच का बारिश की वजह से कोई परिणाम नहीं निकल सका और भारत को वरीयता के चलते स्वर्ण पदक मिला।

इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता था। स्वर्ण पदक के लिए हुए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई उतरी अफगान टीम ने 18.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए।

बारिश की वजह से आगे का खेल सम्भव नहीं हो पाया और भारत को विजेता घोषित किया गया। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, शिवम दूबे, शबाज अहमद और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिए थे।
भारत ने क्वार्टर फाइनल में नेपाल को 23 रनों से मात देकर सेमीफाइनल में एंट्री ली थी। नेपाल के खिलाफ मैच में भारत के यशस्वी जायसवाल जीत के नायक बने थे, जिन्होंने शतक लगाया था। इससे पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 9 विकेट से आसान जीत दर्ज की थी।