वर्ल्ड कप : इस तारीख से मिलेंगे भारत-पाक मैच के टिकट लेकिन…
भारत-पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को होने वाले हाईवोल्टेज मैच के लिए बीसीसीआई 14,000 टिकट जारी करने का ऐलान किया है। मैच के लिए टिकटों की बिक्री 8 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
वैसे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा जो रविवार 8 अक्टूबर को चेन्नई में होगा। वहीं भारत अगला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्टूबर को खेलेगा। फिर भारत भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच होगा।
फैन्स आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट https://tickets.cricketworldcup.com पर जाकर टिकट खरीद सकते है। बीसीसीआई द्वारा 14 हजार टिकट जारी करने की घोषणा पर सवाल उठने वाले है, क्योंकि टूर्नामेंट के आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर बुकमायशो ने इस मैच के लिए स्टेडियम हाउसफुल बताया था।

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के पहले मैच में फैन्स के ना होने पर सवाल खड़े हुए थे। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच के दौरान दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में काफी सीटें खाली थी।
टूर्नामेंट के आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर बुकमायशो ने दिखाया कि स्टेडियम में अधिकांश सीटें भरी हुई थीं लेकिन सच्ची तस्वीर तो कुछ और निकली। बताते चले कि रोहित, कोहली और अश्विन के अलावा रविन्द्र जडेजा और मोहम्मद शमी के लिए भी यह आखिरी विश्व कप हो सकता है।