वर्ल्ड कप : न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच टक्कर आज, नहीं खेलेंगे केन विलियमसन
न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप का छठा मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। वहीं कीवी कप्तान केन विलियमसन इस मैच में भी नहीं खेलेंगे। विलियमसन आईपीएल 2023 के दौरान चोटिल हुए थे। वो अब भी चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके है।
दोपहर 2 बजे शुरू होगा
इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में भी विलियमसन नहीं खेले थे। नीदरलैंड के खिलाफ भी टॉम लैथम ही कप्तानी करेंगे।
दोनों टीमों का इस वर्ल्ड कप में दूसरा मैच है। न्यूजीलैंड ने अपना पहला मैच मौजूदा विजेता इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इसमें उसे 9 विकेट से जीत मिली थी। दूसरी ओर नीदरलैंड को पहले मैच में पाक के खिलाफ 81 रन से हार मिली थी।

दोनों टीमों के बीच अभी तक 4 वनडे खेले गए है। सभी में न्यूजीलैंड को जीत मिली। आखिरी मैच अप्रैल 2022 में खेला गया था। इसमें न्यूजीलैंड 115 रन से जीता था। वनडे वर्ल्ड कप में दोनों के बीच एक मैच हुआ, इसे न्यूजीलैंड ने जीता।
न्यूजीलैंड ने पिछले 5 वनडे में से तीन जीते, एक हारा और एक नो रिजल्ट रहा। इस साल अभी तक का ओवरऑल रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के लिए अच्छा नहीं रहा। इस टीम ने 2023 में अभी तक 21 वनडे खेले। 9 जीते और 11 में हार मिली। एक मैच नो रिजल्ट रहा।
डेरिल मिचेल 2023 में वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए टॉप स्कोरर रहे है। गेंदबाजी में मैट हेनरी टॉप विकेट टेकर रहे।
नीदरलैंड ने पिछले पांच में से दो मैच जीते है। तीन मैचों में टीम को हार मिली है।
नीदरलैंड ने इस साल खेले 14 में से 5 वनडे जीते, आठ मुकाबलों में हार मिली। एक मैच टाई रहा। नीदरलैंड के लिए मैक्स ओ’डाउड ने इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। बॉलर्स में बास डे लीडे सबसे बेहतर साबित हुए है।
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार साबित होती आई है। शुरुआती ओवर्स में गेंदबाजों को मदद मिलती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, यह विकेट बल्लेबाजी के लिए बेहतर होती जाती है।
इस स्टेडियम में अभी तक कुल 8 वनडे इंटरनेशनल खेले गए। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने पांच और बाद में करने वाली टीम ने तीन मैच जीते है। हैदराबाद में 9 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा। बारिश की आशंका महज 2% है। तापमान 22 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
संभावित प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, टिम साउदी/लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी और ट्रेंट बोल्ट
नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ`डाउड, कॉलिन एकरमैन, बास डे लीडे, तेजा निदमनुरु, साकिब जुल्फिकार, लॉगन वान बीक, रूलोफ वान डर मेर्व, पॉल वान मीकरन और आर्यन दत्त