Trending

चीन ओपन : स्वियातेक ने जीता खिताब, कोर्डा ने शंघाई में मेदवेदेव को दी मात

दूसरी रैंकिंग पर काबिज इगा स्वियातेक ने ल्यूडमिला सेमसोनोव पर 6-2, 6-2 की जीत के साथ चाइना ओपन टेनिस का खिताब जीता। स्वियातेक का यह सत्र का पांचवां खिताब है।

उन्होंने मौजूदा सत्र में इससे पहले फ्रेंच ओपन के साथ दोहा, स्टटगार्ट और वारसॉ में खिताब जीते है। स्वियातेक ने 69 मिनट तक चले मैच में 22वीं रैंकिंग की खिलाड़ी को कोई अवसर नहीं दिया।

सेबेस्टियन कोर्डा ने तीसरी रैंकिंग वाले दानिल मेदवेदेव को 7-6 (8), 6-2 से हराकर शंघाई मास्टर्स के चौथे दौर में एंट्री ली।
तेइस साल के कोर्डा ने तीन सेट प्वाइंट बचाकर पहले सेट के रोमांचक टाईब्रेक में जीत दर्ज की।

(@chinaopen)

उन्होंने दूसरा सेट आसानी से जीतकर उलटफेर किया। कोर्डा का अगला मैच फ्रांसिस्को सेरुंडोलो से होगा, जिन्होंने मार्टन फुकसोविक्स को 3-6, 6-4, 7-5 से हराया।

छठी वरीयता प्राप्त यानिक सिनर ने चीन ओपन फाइनल में जीत के बाद 25वीं वरीयता प्राप्त सेबेस्टियन बाएज को 6-3, 3-6, 6-2 से हराया।