Trending

विराट को मिला बेस्ट फील्डर अवॉर्ड, क्रिकेटर ने ऐसे जाहिर की अपनी खुशी

वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया। इस जीत के बाद सभी खिलाड़ी काफी खुश दिखे और ड्रेसिंग रुम में हंसते हुए नजर आए।

मैच में जहां भारत की गेंदबाजी अच्छी रही वहीं फील्डर्स ने भी कमाल किया। जिसके बाद फील्डिंग कोच ने बीसीसीआई की तरफ से एक विशेष बेस्ट फील्डर अवॉर्ड कोहली को सौंपा।

बीसीसीआई द्वारा एक bcci.tv पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें भारतीय प्लेयर्स मुस्कुराते नजर आ रहे है। बाद में फील्डिंग कोच टी. दिलीप बीसीसीआई द्वारा शुरू की गई नई चीज के बारे में सभी को बताते है।

@BCCI

दरअसल मैच में फील्डिंग में अपनी जान फूंकने वाले खिलाड़ी को बोर्ड ने एक खास मेडल देने का निर्णय लिया है। भारत ऑस्ट्रेलिया मैच में कई प्लेयर्स ने शानदार फील्डिंग की जिसमें विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन भी थे।

इन तीनों में से फील्डिंग कोच के अनुसार, कोहली का प्रदर्शन सराहनीय रहा था। ऐसे में उन्होंने विराट को ये चमचमाता मेडल सौंपा। कोहली को जैसे ही मेडल मिला तो वे उसे लेने के लिए उत्सुकता से आगे बढ़ें। विराट ने इसके बाद हाथ उपर किए और मेडल को मुंह में लेकर चैंपियन पोज भी दिया।

मैच में भारतीय स्टार विराट कोहली फील्ड में काफी एक्टिव नजर आए। स्लिप में खड़े रहते हुए कोहली ने पहले ही ओवर में मिचेल मार्श का शानदार कैच पकड़ा।

विराट पीछे की ओर मुड़े और डाइव भी लगाई। इसे हर कोई देखता रह गया। मार्श मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए और वे बुमराह के शिकार बन गए।