वर्ल्ड कप : शुभमन गिल पर बीसीसीआई की ये रिपोर्ट भारत के लिए बड़ा झटका
टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल को लेकर बीसीसीआई ने मेडिकल अपडेट दी है। बीसीसीआई ने बताया है कि गिल अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं हुए है। वर्ल्ड कप से पहले शुभमन गिल के डेंगू से पीड़ित पाया गया था और इसी वजह से वे पहले मैच में नहीं खेले थे। अब वे दूसरे मैच से भी बाहर हो गए है, क्योंकि वे चेन्नई में ही आराम करेंगे।
इस तरह भारत के लिए ये बड़ा झटका है, क्योंकि भारत का अगला मैच भले ही अफगानिस्तान के खिलाफ है, उसके बाद टीम को पाकिस्तान से भिड़ना है।
इससे पहले खबर आई थी कि शुभमन गिल टीम के साथ चेन्नई से दिल्ली के लिए ट्रेवल करेंगे, बीसीसीआई ने जो मेडिकल अपडेट दी है, उसमें बताया है कि सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 9 अक्टूबर को टीम के साथ दिल्ली की यात्रा नहीं करेंगे।

ओपनर बल्लेबाज जो चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व कप में टीम के पहले मैच में नहीं खेल पाए थे, वह अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले टीम के अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे। वह चेन्नई में ही रुकेंगे और मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे।
शुभमन गिल अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं है। अगर उनको सीधे पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उतारा जाएगा तो ये बड़ा रिस्क होगा, क्योंकि उनको मैच प्रैक्टिस की भी जरूरत होगी।
डेंगू से रिकवरी होने पर शरीर उस तरह से क्या तैयार हो पाएगा, क्योंकि पाकिस्तान से मैच 14 अक्टूबर को है और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच 11 अक्टूबर को है।
ऐसे में क्या वे ठीक होकर पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मैच में खेलेंगे? ये भी बड़ा सवाल रहेगा। गिल की जगह पहले वनडे मैच में ईशान किशन खेले थे, जो पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए थे।