Trending

वर्ल्ड कप : नीदरलैंड्स को जीत के लिए बनाने होंगे 323 रन

विल यंग (70 रन) और रचिन रविन्द्र (51 रन) की पारी से पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 322 रन बनाए। न्यूजीलैंड से तीन बल्लेबाजों की ओर से अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली। टॉस जीतकर नीदरलैंड्स ने गेंदबाजी चुनी और न्यूजीलैंड ने इसका फायदा उठाया।

ओपनर बल्लेबाज विल यंग और डेवोन कॉनवे ने मिलकर पहले विकेट के लिए 67 रनों की पार्टनरशिप की। कॉनवे के रूप में कीवी टीम को पहला झटका लगा, वह 32 रन बनाकर चलते बने।

साभार : ईएसपीएन क्रिकइन्फो

विल यंग और रचिन रविन्द्र ने टीम को सँभालते हुए अर्धशतकीय पार्टनरशिप हुई। यंग अर्धशतक जड़ने के बाद 70 रन पर आउट हो गए। रविन्द्र ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह 51 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गए।

डैरिल मिचेल ने अच्छी शुरुआत की और वह अपने अर्धशतक के करीब आ गए थे, 48 के निजी स्कोर पर उनको मीकेरन ने आउट कर वापस भेज दिया।

ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमैन कुछ खास नहीं कर पाए और सस्ते में ही आउट होकर पवेलियन चलते बने। कप्तान टॉम लैथम ने शानदार बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए 46 गेंदों का सामना कर 53 रन पर आउट हो गए।

मिचेल सैंटनर ने 17 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाए। मैट हेनरी ने नाबाद 10 रन बनाए और कीवी टीम ने 7 विकेट पर 322 का स्कोर हासिल किया। आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरन और वैन डर मर्व ने 2-2 विकेट झटके।