भारतीय ओपनर शुभमन गिल चेन्नई के अस्पताल में भर्ती
चेन्नई के अस्पताल में भारतीय ओपनर शुभमन गिल को भर्ती कराया गया है। गिल डेंगू से जूझ रहे है। एक रिपोर्ट के अनुसार, गिल को सोमवार सुबह कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया और वो अभी अस्पताल में मेडिकल स्पेशलिस्ट्स की देखरेख में है।
गिल बीसीसीआई के डॉक्टर रिजवान खान की देखरेख में है। एक रिपोर्ट के अनुसार, गिल के प्लेटलेट्स में सुधार नहीं हो रहा है, यही कारण है कि वह टीम के साथ दिल्ली नहीं गए। टीम मैनेजमेंट को मेडिकल एडवाइस दी गई है कि प्लेटलेट काउंट कम होने पर उड़ान भरने से बचें।
इससे पहले सोमवार को बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर पुष्टि की थी कि गिल अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को मैच होगा। उस मैच में भी गिल के खेलने की संभावना कम है।

सूत्रों के मुताबिक, अगर आने वाले दिनों में गिल की हालत में सुधार होता है तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है और वे होटल लौट सकते है। अगर उनकी हेल्थ ठीक होती है, तो वो सीधा अहमदाबाद जा सकते है।
डेंगू की वजह से गिल भारत का पहला मैच भी नहीं खेले थे। रिकवर नहीं हो पाने के कारण गिल की जगह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ईशान किशन ने मैच में ओपनिंग की थी और बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे।
बीसीसीआई ने 6 दिन पहले बताया था कि पहले मैच के लिए चेन्नई पहुंचने के बाद से शुभमन को तेज बुखार था। उनके टेस्ट किए गए तो डेंगू होने का पता चला।
शुभमन गिल इस साल शानदार फॉर्म में है। गिल 2023 में वनडे में भारत के टॉप स्कोरर है। इस ओपनर ने 2023 में 20 वनडे मैचों में 72.35 की औसत और 105.03 की स्ट्राइक रेट से 1,230 रन बनाए है। उनके 6 वनडे शतकों में से 5 शतक इसी साल आए है।