Trending

वर्ल्ड कप : इंग्लैंड की पहली जीत, डेविड मलान के शतक के साथ जो रूट व टॉपले का कमाल

डेविड मलान (140 रन) और जो रूट (82 रन) की पारी के बाद रीस टॉपले (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी से वनडे विश्व कप के साथ 7वें मैच में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 137 रनों से मात देकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है।

अपने पहले मैच में इंग्लैंड को न्यूजीलैंड से हारी थी। दूसरी ओर बांग्लादेश को इस विश्व कप में पहली हार मिली है। बांग्लादेश ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराया था।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 9 विकेट खोकर 364 रन बनाए। यह विश्व कप में उनका तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। मलान ने 140 रन की शतकीय पारी खेली तो जो रूट के बल्ले से भी 82 रन निकले।

साभार : ईएसपीएन क्रिकइन्फो

बांग्लादेश की ओर से सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। मेहदी हसन 4 विकेट लेने में सफल रहे। इंग्लैंड के बल्लेबाजों के सामने सभी गेंदबाज बेबस दिखे। बांग्लादेश की शुरुआत काफी खराब रही और 121 रन तक 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे।

लिटन दास जिन्होंने 76 रन की पारी खेलकर टीम को सम्माजनक स्कोर (227/10) तक पहुंचाया। इंग्लैंड के रीस टॉपले ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके। क्रिस वोक्स ने भी मैच में शानदार गेंदबाजी की और 2 विकेट झटके। तेज गेंदबाजों की स्विंग होती गेंदों का बांग्लादेश के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था।

मलान ने शतकीय पारी (140) में 16 चौके और 5 छक्के मारे। उनकी स्ट्राइक रेट 130.84 की रही। उन्होंने 91 गेंद में शतक पूरा कर लिया। यह विश्व कप में मलान का पहला शतक था।

साभार : ईएसपीएन क्रिकइन्फो

मलान 1 कैलेंडर साल में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे खिलाड़ी बने है। बेयरस्टो और डेविड गोवर के भी 4-4 शतक है। मलान 2023 में 11 वनडे मैच में 745 रन बनाने में सफल रहे है।

दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने बांग्लादेश के खिलाफ 82 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, वह 18 रन से शतक पूरा करने से चूक गए। यह उनके वनडे करियर का 38वां अर्धशतक रहा।

इस बेहतरीन पारी के दौरान वह इंग्लैंड की ओर से विश्व कप में सबसे ज्यादा रन (917) बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए है। वह 68 गेंदों में 82 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 1 छक्का लगाया।

बांग्लादेश की ओर से लिटन दास ने मुश्किल घड़ी में बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 66 गेंदों पर 115.15 की स्ट्राइक रेट से 76 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जड़े। यह लिटन के वनडे करियर का 11वां अर्धशतक है।

49 के स्कोर पर बांग्लादेश के 4 खिलाड़ी आउट हो चुके थे। लिटन ने मुश्फिकुर रहीम के साथ मिलकर पारी संभाला। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 72 रन जोड़े। बांग्लादेश की ओर से ऑलराउंडर महेदी हसन ने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। उन्होंने 8 ओवर में 4 विकेट झटके। इस दौरान वह काफी महंगे साबित हुए।

उन्होंने 8.90 की इकॉनमी से 71 रन लुटा दिए। इससे पहले 3/45 वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन था। महेदी ने हैरी ब्रूक (20), सैम करन (11), आदिल रशीद (11) और बेयरस्टो को अपना शिकार बनाया और उन्हें पवेलियन भेजा।