बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग : चिराग शेट्टी व सात्विक साईराज ने पहना नंबर वन का ताज
चिराग शेट्टी-सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी बैडमिंटन डबल्स में टॉप स्थान हासिल करने वाली पहली भारतीय जोड़ी बने। हाल ही में एशियाई खेल में बैडमिंटन में इस भारतीय जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता था और इसके साथ ही चिराग शेट्टी-सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में दो स्थान ऊपर पहुंच गए है।
चिराग-सात्विकसाईराज ने फाइनल में कोरिया के किम वोन्हो-चोई सोलग्यू को सीधे गेमों में हराकर में यह उपलब्धि अपने नाम की है। इस वर्ष के आगाज में चिराग शेट्टी-सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने स्विस ओपन में एक साथ अपना पहला खिताब जीता था।

उन्होंने एशियन चैंपियनशिप दुबई में भी फाइनल में चीन के रेन जियानग्यू और टैन कियांग को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।जून में चिराग और सात्विकसाईराज ने इंडोनेशिया ओपन जीतकर अपना पहला बीडब्ल्युएफ वर्ल्ड सुपर 1000 खिताब जीता और इस टूर्नामेंट को जीतने वाली भारत की पहली मेंस डबल्स जोड़ी बनी थी।
इसके बाद उन्होंने कोरियाई ओपन और एशियन गेम्स में भी जीत हासिल करते हुए रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल की। पुरुष सिंगल्स में एचएस प्रणॉय और लक्ष्य सेन एक-एक स्थान नीचे आकर मौजूदा रैंकिंग में क्रम से आठवें और 15वें स्थान पर है।
किदांबी श्रीकांत एक पायदान ऊपर पहुंच गए है और रैंकिंग में 20वें पायदान पर है। एशियाई खेल में मेडल से चूकने के बावजूद पीवी सिंधु दो स्थान ऊपर पहुंचकर वुमेन सिंगल में 13वें स्थान पर है।
पूर्व वर्ल्ड नंबर एक और ओलंपिक मेडलिस्ट सायना नेहवाल ने अपनी 54वीं रैंकिंग बरकरार रखी है। वुमेंस डबल्स में भारत की टॉप जोड़ी गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली एक स्थान ऊपर पहुंचकर 16वें स्थान पर पहुंच गईं है।
मिक्स्ड डबल्स जोड़ी रोहन कपूर-सिक्की रेड्डी ने अपनी 38वीं रैंक बरकरार रखी है। बताते चले कि प्रकाश पदुकोण, सायना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत के बाद चिराग-सात्विकसाईराज बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड रैंकिंग के शिखर पर पहुंचने वाले इकलौते भारतीय है।