Trending
वर्ल्ड कप : इस वजह से भारत-पाक मैच में होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वनडे वर्ल्ड कप में 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। मैच को लेकर मिल रही धमकियों को देखते हुए गुजरात पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए है।
पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में 7 हजार पुलिसकर्मी और 4 हजार होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। साथ ही NSG की बॉम्ब स्क्वॉड और एंटी ड्रोन टीम भी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल रहेगी। प्लेयर्स, VVIP और दर्शकों की सुरक्षा के लिए SRPF, RAF और NSG भी तैयार रहेंगे।

मैच के टिकट पहले ही बिक चुके है। मैच के दौरान जहां स्टेडियम की सुरक्षा पर ध्यान दिया गया है, वहीं शहर के अन्य संवेदनशील इलाकों में भी प्रशासन ने पुलिस बल की व्यवस्था की है। स्टेडियम के आसपास के होटलों में भी चेकिंग की जाएगी।