Trending

वर्ल्ड कप : शुभमन गिल के बिना खेलेगा भारत, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

वर्ल्ड कप में भारत बनाम अफगानिस्तान का मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। भारत के रेगुलर ओपनर शुभमन गिल डेंगू के चलते इस मैच में भी नहीं खेल सकेंगे।

उनकी जगह रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन के ही ओपन करने की संभावना है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। शुभमन गिल टीम के साथ दिल्ली नहीं आए है। उन्हें चेन्नई में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वो तेजी से रिकवर कर रहे है, मैदान पर वापसी की स्थिति अभी साफ नहीं है।

दोपहर 2 बजे से शुरू होगा मैच

उनकी जगह इस मैच में भी ईशान किशन के ओपन करने की संभावना है। टीम मैनेजमेंट इस मैच के लिए सूर्यकुमार यादव को भी अवसर दे सकता है। दूसरी ओर अफगानिस्तान टीम में फिटनेस रिलेटेड कोई इश्यू नहीं है। टीम भारत को उसके घरेलू मैदान पर कड़ी चुनौती देना चाहती है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच अभी तक केवल तीन वनडे हुए है। इनमें दो मैच भारत ने जीते और एक टाई रहा। इस मैच में भी भारत फेवरेट है। उसका हालिया फॉर्म शानदार रहा।

इस वर्ल्ड कप की सबसे तगड़ी टीमों में से एक ऑस्ट्रेलिया को भारत ने 6 विकेट से हराकर सफर का आगाज किया। अफगानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

बल्लेबाजी के लिहाज से देखें तो 2023 में भारत के लिए अभी तक शुभमन गिल टॉप स्कोरर रहे है, वो इस मैच में नहीं खेलेंगे। सेकेंड बेस्ट स्कोरर विराट कोहली के इस साल की परफॉर्मेंस पर नजर डालते है। गेंदबाजी के लिहाज से कुलदीप यादव टीम इंडिया में टॉपर है।

अफगानिस्तान की ओर से इब्राहिम जादरान ने इस साल अभी तक सबसे ज्यादा रन (500) बनाए है। उन्होंने एक शतक भी लगाया। गेंदबाजी फ्रंट की बात करें तो फजलहक फारूखी ने अच्छी गेंदबाजी की है। उन्होंने 12 मैच में 16 विकेट हासिल किए है।

इस मैदान पर अभी तक 27 वनडे हुए है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 13 और टारगेट चेज करने वाली टीम ने भी इतने ही मैच जीते। एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका था। आखिरी 6 मैच में से 5 पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते। पहली इनिंग का एवरेज स्कोर 260 रन है।

यहां जो हाईएस्ट रन चेज का रिकॉर्ड है, वो भारत के नाम दर्ज है। 1982 में हमारी टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 278 रन बनाकर जीत दर्ज की थी। यहां का विकेट स्लो है, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के पिछले मैच में दोनों टीमों ने करीब 800 रन बनाए। माना जा रहा है कि इस बार भी विकेट बैटिंग फ्रेंडली होगा और टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग को तवज्जो देगी।

भारत और अफगानिस्तान वनडे वर्ल्ड कप में इससे पहले सिर्फ एक बार आमने-सामने हुए है। तारीख थी 22 जून 2019 और जगह थी इंग्लैंड का साउथैम्प्टन ग्राउंड। उस वक्त विराट कोहली कप्तान थे।

उन्होंने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी। 50 ओवर में भारत ने 8 विकेट खोकर 224 रन बनाए। कोहली ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। जवाब में अफगान टीम 49.5 ओवर में 213 रन पर ऑलआउट हुई और सिर्फ 11 रन से मैच हार गई।

आखिरी ओवर में अफगान टीम को जीत के लिए 16 रन बनाने थे। मोहम्मद शमी ने मोहम्मद नबी, आफताब आलम और मुजीब-उर-रहमान को आउट कर न सिर्फ हैट्रिक हासिल की बल्कि टीम इंडिया को जीत भी दिलाई।

देश की राजधानी का मौसम साफ रहेगा। हवा की रफ्तार 13 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। उमस यानी ह्यूमिडिटी करीब 40% रहने की संभावना है। बारिश होने की कोई आशंका नहीं है। लिहाजा, पूरा और बेहतरीन मैच होने की उम्मीद बनाए रखिए।

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन/सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर/मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज

अफगानिस्तान : रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी