Trending

वर्ल्ड कप : रेलवे भारत-पाक मैच के लिए चलाएगा खास ट्रेन

वर्ल्ड कप में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है, क्रिकेट फैन्स को इंतज़ार भारत बनाम पाक का है। भारतीय रेलवे ने भी क्रिकेट के जुनून का ध्यान रखा है और दो खास ट्रेन गुजरात के अहमदाबाद तक चलाने के फैसला किया है।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच 14 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। आगामी शनिवार को होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच के लिए मुंबई और अहमदाबाद के बीच दो ट्रेनें दौड़ेंगी।

इनमें सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी होगी। इतिहास में पहली बार पश्चिम रेलवे यानी WR ने किसी खेल आयोजन के लिए विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

साभार : गूगल

ट्रेन का समय और स्टापेज को लेकर रेलवे की ओर से अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है। संभावनाएं हैं कि ट्रेन सूरत, वडोदरा, आणंद और भरूच को कवर करेंगी। एसी ट्रेन 13 अक्टूबर यानी गुरुवार को रात करीब 10 बजे मुंबई से रवाना होगी। ट्रेन सुबह 6 बजे के आसपास अहमदाबाद पहुंचेगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर कहा जा रहा है कि ट्रेन मैच के दिन ही मुंबई से सुबह रवाना होगी। मैच मोटेरा में दोपहर दो बजे शुरू होगा। भारत और पाक की वर्ल्ड कप में यह पहली भिड़ंत होगी।